फगवाड़ा,(शिव कौड़ा): राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले घोषणा की थी कि पंचायत चुनाव में सर्वसम्मति से गठित होने वाली पंचायतों को गांवों के विकास के लिये पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। गांव के लोग भी अब बड़ी समझदारी से अपने-अपने गांव में पंचायत समिति बनाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि राज्य सरकार से अनुदान लेकर गांवों का अच्छे तरीके से विकास किया जा सके। इसी कड़ी के तहत ब्लॉक के गांव पंडोरी में सर्वसम्मति से पंचायत का गठन किया गया और अमृतपाल सिंह चीमा को दूसरी बार गांव का सरपंच चुना गया। यहां बता दें कि अमृतपाल सिंह सिंह 2013 में पहली बार गांव के सरपंच बने थे। साल 2018 में उनकी माता बीबी स्वर्ण कौर को सरपंची का ताज पहनाया गया था और अब 2024 में एक बार फिर अमृतपाल सिंह चीमा गांव के सरपंच चुने गए हैं। इस दौरान नंबरदार सुखविंदर सिंह चीमा, हरकिरतन सिंह, नरिंदर सिंह विर्क, लखविंदर सिंह बाठ और बलवंत सिंह बाठ ने बताया कि अमृतपाल सिंह चीमा के पिता स्व. हरजिंदर सिंह चीमा भी गांव के सरपंच और नंबरदार रह चुके हैं। नवनियुक्त सरपंच अमृतपाल सिंह चीमा ने सभी गांव वासियों और पुरानी पंचायत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि गांव में सर्वसम्मति का सबसे बड़ा फायदा गांव के लोगों को होगा। क्योंकि राज्य सरकार से मिलने वाले पांच लाख रुपये के अतिरिक्त अनुदान का सदुपयोग होगा और गांव की नुहार बदली जा सकेगी। उन्होंने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में गांव में काफी विकास कार्य हुए थे और अब फिर से गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर चुने गए पंचायत सदस्यों में गुरप्रीत सिंह, बलराज सिंह चीमा, सुखदेव सिंह चीमा, बलविंदर कौर और मनदीप कौर के अलावा अमरीक सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत कौर और गुरजीत सिंह एनआरआई, गुरप्रीत सिंह, कुलबीर सिंह चीमा, हरमीत सिंह, दीदार सिंह दारा, रघबीर सिंह सोढ़ी पूर्व सरपंच, निर्मल सिंह निम्मा, रणजीत सिंह जीता, हरजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह बाजवा, हरप्रीत सिंह पूर्व पंच, कुलदीप सिंह, जसबीर सिंह बब्बू, हरदीप सिंह, करनवीर सिंह आदि उपस्थित थे।