ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता को भाजपा में हमेशा सम्मान मिलता है: संजीव मन्हास
दसूहा,(राजदार टाइम्स): भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी बलविंदर सिंह लाडी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी संजीव मन्हास विशेष रूप से शामिल हुए। मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए महिला मोर्चा भाजपा मंडल बडला का अंजना कुमारी को प्रधान व जोती को महामंत्री नियुक्त किया। बैठक में संजीव मन्हास ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र एसी पार्टी है, जिसमें ईमानदारी और मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। अंजना कुमारी के प्रधान व जोती के जनरल सेक्रेटरी बनने से पार्टी मजबूत होगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अनिल कुमार, इंजीनियर विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष विपन कुमार, महासचिव अनीता कुमारी, पूजा पठानिस, रजनी शर्मा, कुलजीत सिंह, विपन कुमार किसान मोर्चा के अध्यक्ष पप्पू एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।