पंजाब बीजेपी द्वारा 35 जिला अध्यक्षों, 2 प्रवक्ताओं, 2 मीडिया पैनलिस्ट, अनुशासन समिति तथा अन्य पदाधिकारियों किए घोषित

चंडीगढ़,(केजी शर्मा): भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ परामर्श के बाद राज्य अनुशासन समिति, 35 जिला अध्यक्षों, 2प्रवक्ताओं, 6 प्रकोष्ठों के संयोजकों व समन्वयक तथा 2 मीडिया पैनलिस्टों को नियुक्त किया गया है। केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश को अनुशासन कमेटी का चेयरमैन, बख्शी राम अरोड़ा और एन.के वर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया है। रंजम कामरा को राज्य के प्रकोष्ठों का समन्वयक, अजय अरोड़ा को राज्य सोशल मीडिया प्रकोष्ठ का संयोजक, वनीत जोशी को मीडिया प्रबंधन सेल का संयोजक, एस.एस चन्नी को समन्वयक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सैल, अंकित शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय का समन्वयक तथा के.के मल्होत्रा को राज्य संयोजक नगर निगम प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। राजीव कतना और अमित गोसाई को प्रवक्ता, संजीव शेरू सचदेवा और गुरचरण सिंह को पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष के रूप में मंजीत सिंह मन्ना को अमृतसर रूरल, हरविंदर सिंह संधू को अमृतसर शहरी, यादविंदर शंटी को बरनाला, हरसिमरन सिंह वालिया को बटाला, रविप्रीत सिंह सिद्धू को बठिंडा रूरल, सरूप चंद सिंगला को बठिंडा शहरी, गरूव कक्कड़ को फरीदकोट, दीदार सिंह भट्टी को फतेहगढ़ साहिब, सुखविंदर पाल सिंह काका को फाजिल्का, शमशेर सिंह को फिरोजपुर, शिवबीर सिंह राजन को गुरदासपुर, निपुण शर्मा को होशियारपुर, अजय कौशल को होशियारपुर रूरल, इंद्रपाल सिंह धालीवाल को जगराओं, सुशील शर्मा को जालंधर, रणजीत सिंह पवार को जालंधर रूरल नार्थ, मुनीष धीर को जालंधर रूरल साउथ, रणजीत सिंह खोजेवाल को कपूरथला, भूपिंदर सिंह चीमा को खन्ना, रमिंदर सिंह संगोवाल को लुधियाना ग्रामीण, रजनीश धीमान को लुधियाना शहरी, अमन थापर को मालेरकोटला, राकेश जैन को मानसा, सीमांत गर्ग को मोगा, संजीव वशिष्ठ को मोहाली, सतीश असीजा को मुक्तसर, राजविंदर सिंह लक्की को नवांशहर, विजय शर्मा को पठानकोट, जशपाल सिंह गगरोली को पटियाला उत्तरी, हरमेश गोयल को पटियाला दक्षिणी, संजीव बिट्टू को पटियाला शहरी, अजयवीर सिंह लालपुरा को रोपड़, धरमिंदर सिंह को संगरूर-1, अमृत सिंह चट्ठा को संगरूर-2, हरजीत सिंह को तरनतारन के जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।