जेसी डीएवी कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2023-24 का हवन यज्ञ से हुआ शुभारंभ
दसूहा,(राजदार टाइम्स): जेसी डीएवी कॉलेज के शैक्षिणक सत्र 2023-24 का आरंभ आर्य समाज की परंपरा व रीती के अनुसार हवन यज्ञ के साथ किया गया। हवन यज्ञ में स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज की भलाई तथा बेहतरी के लिए आहुतियां डाली गई। प्रिंसिपल प्रोफेसर कमल किशोर ने कमेटी सदस्यों व दाखिला लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि पंडित जगदीश चंद्र शर्मा ने साल 1971 में विद्या का जो पौधा रोपा था, वह आज अपनी समृद्ध शैक्षणिक, संस्कृति व खेल उपलब्धियों के कारण केवल पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की मेरिट लिस्ट में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर विलक्षण पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, समर्पण व अनुशासन से हर मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। कॉलेज को विकास की बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए दानदाताओं का आभार भी व्यक्त किया गया। टाईम टेबल व परीक्षाओं के दिन वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर राकेश महाजन ने विद्यार्थियों को टाईम टेबल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। स्टाफ सचिव डॉ.भानु गुप्ता ने कहा कि प्रभु के आशीर्वाद से हम नए सत्र का आरंभ करने जा रहे हैं। हम सभी सहकर्मी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद करते हैं। इस समय पर आर्य समाज के सदस्य शामिल हुए। जिनमें विशेष रूप से पूर्व प्रिंसिपल स्वतंत्र चोपड़ा, रमेश कुमार, डॉक्टर अमरीक सिंह बसरा, विशाल खोसला, अशोक नंदा, वकील विजय कुमार बस्सी, गौतम ऋषि, संजीव शर्मा, प्रिंसिपल राजेश गुप्ता, रमेश बस्सी, कॉलेज के रिटायर्ड सदस्य रजिस्ट्रार डॉ.मोहित शर्मा के अलावा कॉलेज का समस्त स्टाफ भी उपस्थित था। करवाएंगे समागम का समस्त प्रबंधन प्रो.निवेदिका ने सफलतापूर्वक किया। मंच संचालन की भूमिका पर प्रो.जगदीप सिंह ने बखूबी निभाई।