श्रीमती गरिमा हरियाणा बनी उप महासचिव
पंचकूला,(राजदार टाइम्स)
: राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना संचालन समिति का गठन किया गया। जिसमें श्रीमती गरिमा पंचकूला, हरियाणा को उप महासचिव बनाया गया। समिति के अध्यक्ष हरेराम वाजपेई इंदौर एवं मुख्य संयोजक डॉक्टर साहब उद्दीन शेख समन्वयक श्रीमती सुवर्णा जाधव तथा महासचिव प्रभु चौधरी होंगे। समिति में दो उप महासचिव डॉ.रश्मि चौबे एवं श्रीमती गरिमा गर्ग पंचकूला, उपाध्यक्ष डॉ.अखिल शुक्ला, डॉक्टर चेतना उपाध्याय, ओम प्रकाश प्रजापत, डॉक्टर शिवा लहोरिया, मुक्ता कौशिक एवं संयोजक डॉ.ममता झा, डॉ.शैल चंद्रा, बाला साहेब तोरस्कर, राकेश छोकर, उर्वशी उपाध्याय, डॉ.भरत शंकर को बनाया गया। इसी प्रकार से सचिव श्रीमती दिव्या पांडे, श्रीमती लता जोशी, श्रीमती पूर्णिमा कौशिक, श्रीमती अपर्णा जोशी, श्रीमती सुनीता गर्ग पंचकूला तथा श्रीमती रोहिणी डाबरे होगी। उज्जैन राष्ट्रीय शिक्षक संघ चेतना की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के निर्णय अनुसार आगामी समय में किए जाने वाले राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समारोह के लिए संचालन समिति का गठन किया गया। जिसके मार्गदर्शक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार शर्मा, ब्रजकिशोर शर्मा, सुरेश चंद्र शुक्ला, विमल कुमार जैन एवं डॉ.हरी सिंह पाल रहेंगे।