कहा, किसान आंदोलन के लिए हर कुर्बानी को तैयार, मेरी भी जान चली जाए तो कोई परवाह नहीं
रोहतक,(राजदार टाइम्स)
: जिस देश में किसानों का सम्मान नहीं है, वह देश कभी प्रगति नहीं कर सकता। सरकार को किसानों का साथ देना चाहिए या उन पर लाठीचार्ज करना चाहिए। यह बात दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जींद के सफीदों रोड स्थित हुडा ग्राउंड में किसान महापंचायत में कही। उन्होंने किसानों पर हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि किसानों ने हरियाणा में चक्का जाम कर रखा है, हम किसानों के इस संघर्ष का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी, वह वो हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। इस आंदोलन में 3 सौ के लगभग किसानों ने शहादत दी, इस आंदोलन के लिए उनकी भी जान चली जाए तो कोई परवाह नहीं। केजरीवाल ने कहा कि कृषि कानूनों से पूरे देश का किसान दुखी है। केंद्र की मोदी सरकार तथा हरियाणा की खट्टर सरकार पर जमकर बरसते हुए कहा कि जब से तीनों कृषि कानून बनाए गए हैं, उस समय से किसान परेशान हैं। हरियाणा सरकार ने किसानों के ऊपर आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया लेकिन हमारे किसानों की हिम्मत देखिए कि इन सबको पार करके दिल्ली पहुंच ही गए। कई राज्यों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं, लेकिन वह घर में बैठकर दुआ कर रहे हैं कि यह आंदोलन सफल हो। जो किसान आंदोलन के साथ है, वो देशभक्त है और जो किसान आंदोलन के खिलाफ है, वो देश का गद्दार है। कहा कि उनकी सरकार किसानों को पूरा समर्थन दे रही है। वह पंजाब गए और किसानों का धन्यवाद किया। अभी हरियाणा में धन्यवाद करने आया हूं। सारा देश आपके साथ है। केजरीवाल ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए वह किसानों की पूरी मदद कर रहे हैं। जिस हरियाणा में भाजपा और जजपा के नेताओं को लोग गांवों में प्रवेश नहीं दे रहे, वहां आप के नेताओं की इज्जत हो रही है, उन्हें इस बात की खुशी है।

Previous articleपंजाब का माहौल बढ़ रहा है अराजकता की और मगर सरकार सो रही कुम्भकर्णी नींद : संजीव मिन्हास
Next articleशहीद हुए जवानों के परिवार व देश को विश्वास दिलाता हूँ हमारे जवानों ने देश के लिए जो अपना बलिदान दिया वो व्यर्थ नहीं जाएगा : अमित शाह