बीजापुर,(राजदार टाइम्स): छत्तीसगढ़ में आज (शनिवार को) सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ के बीजापुर में लगभग 3 घंटे से अधिक समय तक चली बताई जा रही है। मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 3 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है, इनमें एक महिला भी बताई जा रही है। जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 12 जवान घायल भी हो गए हैं। एसपी कमल लोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की। रते हुए बताया कि मुठभेड़ झीरम हमले के मास्टरमाइंड हिड़मा के गांव में हुई है। हमला करने वाले नक्सली उसी की टीम के सदस्य थे। काफी लंबे समय से गांव में नक्सलियों का जमावड़ा लग रहा था। इसकी सूचना पर जवान पहुंचे थे।