बागपत,(विवेक जैन): श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए कॉलेज के सभी विभागो से छात्र -छात्रो ने सूक्ष्म उपस्थिति में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अधिकारी डॉ.निरंजन सिंह रहे। महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अरविंद गुप्ता, प्रिंस सिंघल व वैभव गुप्ता ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने आस-पास साफ-सफाई रखनी चाहिए। सफाई रखने से जहां कई बीमारियां से बचा जा सकता है, वहीं साफ-सुथरे वातावरण से पढ़ाई-लिखाई में भी मन लगता है। उन्होंने राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेते हुए सभी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। स्टाफ की तरफ से रोहित शर्मा, हरीश चौहान, अंकित शर्मा, राम किशोर शर्मा, सुमन नैन, विक्रांत चौधरी, विजय वर्मा, अनिरूध शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने कोविड-19 के अंतर्गत सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा और मास्क आदि का प्रयोग किया।

Previous articleकेन्द्र का बजट देश सभी देशवासियों का अपना बजट : अविनाश राय खन्ना
Next articleगौऊ माता की निर्मम हत्या करना अति निंदनीय : सचिन शर्मा