केंद्रीय सामाजिक न्याय व आधिकारिता राज्य मंत्री ने टेका श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में माथा
चण्ड़ीगढ़,(राजदार टाइम्स): केन्द्र सरकार में सामाजिक न्याय व आधिकारिता राज्य मंत्री एवं श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ए.नारायणस्वामी ने श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा सेक्टर 30 चंडीगढ़ में माथा टेका। श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा में पहुंचने पर गुरुद्वारा के अध्यक्ष ओम प्रकाश चोपड़ा ने केंद्रीय राज्य मंत्री ए.नारायणस्वामी को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।

उनके साथ श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप मेहरा भी उपस्थित रहें। मंत्री ए.नारायणस्वामी ने बताया कि श्री गुरू रविदास महाराज जी ने सभी को एकता के सूत्र में पिरोने के लिये अपने विचारों और आध्यात्मिकता से मानव जाति का कल्याण किया। उन्होंने समता-मूलक और भेदभाव-मुक्त समाज के सुखमय जीवन के लिए मार्गदर्शन किया। उनकी दी हुई शिक्षायें आज भी सम्पूर्ण विश्व को जागृत कर रही है। इस शुभावशर पर विश्व महापीठ के विशेष आमंत्रित सदस्य अधिवक्ता अनिल लांबधारिया, सुरेंद्र सोढ़ी, जसवीर सिंह, डॉ.विनोद, सत्यवान सरोहा सहित काफी लोग उपस्थित रहे।

Previous articleविकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा
Next articleनौजवानों के हाथों में है भारत की तकदीर: सोम प्रकाश