कहा, जो पहले कृषि कानून की तरीफ करते नहीं थकते थे आज किस मुँह से कर रहे हैं विरोध
मुकेरिया,(राजदार टाइम्स): भाजपा द्वारा 19 जनवरी दिन मंगलवार को निकाली जा रही रैली जोकि मुकेरियां से सुबह 10.30 बजे कमेटी पार्क में रखी गई है। उक्त रैली को ले कर अभी से ही राजनीतिक विरोधी घबरा गए है। यह रैली पंजाब सरकार के विरुद्घ है। रैली को ले कर सबसे अधिक घबराहट शरोमणी अकाली दल में पाई जा रही है क्योंकि पंजाब में उनको अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है। यह शब्द भाजपा के जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू तथा विधान सभा क्षेत्र मुकेरिया से भाजपा के प्रभारी जंगी लाल महाजन ने कहे। उन्होंने कहा कि अब शिरोमणी अकाली दल के नेताओं किस मुँह से यह ब्यान दे रहे हैं कि वह भाजपा द्वारा निकाली जा रही रैली का विरोध करेंगे। वह रैली के विरुद्घ किसान भाईयो को भडक़ा रहें है कि हम किसानो के साथ मिलकर विरोध करेंगे। जो लोग पहले कृषि कानून की तरीफ करते नहीं थकते थे आज किस मुँह से विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकाली दल, कांग्रेस से मिल कर लोगों को गुमराह कर रहा है। जबकि इस कानून को बनाने में अकाली दल ने बिल के पक्ष में अपना वोट दिया था। अब किस मुंह से उसका विरोध हो रहा है, यह बात समझ से परे है। उन्होंने कहा कि लगभग पिछले चार-पांच माह पहले तक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सांसद सुखवीर सिंह बादल एवं हरसिमरत कौर बादल इन कानूनों के पक्ष में प्रचार करते नजर आ रहे थे। यहां तक कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पंजाब में यह कानून लागू भी कर दिए और कांग्रेस ने चुनाव मेनिफेस्टो में भी इनको लागू करने क वायदा किया था। इस समय पर मंडल अध्यक्ष हाजीपुर अनिल वशिष्ठ, मैडीकल सैल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कटोच, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष देहाती अशोक शर्मा, मंडल अध्यक्ष भंगाला सुनील डिम्पी, महामंत्री सूबेदार रणजीत सिंह, ठाकुर कर्ण सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, सुभाष चौधरी, दिनेश ठाकुर, बिट्टू सरपंच आदि भी उपस्थित थे।

Previous articleभारत ने पूरे विश्व को दिखाई राह, आज ऐतिहासिक एवं गौरव का दिन : सतपाल शास्त्री
Next articleकिसान एवं मजदूर संगठनों द्वारा भाजपा की मुकेरियां रैली के विरोध की घोषणा