30 लाख रुपए से बनेंगे गऊ घाट : विधायक घुम्मण
फतेहपुर पुल के लिए 21 लाख रूपए मंजूर
दातारपुर,(एसपी शर्मा): विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण ने बातचीत करते हुए बताया कि कंडी नहर के किनारे बने हुए गऊ घाट के निर्माण के लिए तीस लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन घाटों पर लोगों को स्नान, कपड़े धोने और पशुओं को पानी पिलाने की सुविधा रहती है। इसके अलावा बेसहारा पशुओं और जंगली जानवरों को भी पानी पीने को मिलता है। उन्होंने कहा कि दो साल पहले कंडी नहर के नवीकरण के समय गए घाटों की मुरम्मत नहीं हो पाई थी। लिहाजा अब इन्हें संवारने के लिए उक्त राशि मंजूर की गई है। विधायक घुम्मण ने कहा कि इसके अलावा गांव फतेहपुर में भी कंडी नहर पर पुल बनाने की मांग की गई थी, उस पुल के निर्माण के लिए भी 21 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। ईलाका निवासियों की समस्यायों का समाधान करने के लिए समर्पित हूँ और आगामी साढ़े तीन साल के कार्यकाल में अधिकतर समस्याओं का समाधान करने की कोशिश कर रहा हूँ।