होशियारपुर,(तरसेम दीवाना): सुख-दर्शन सेवा समिति होशियारपुर की कार्यकारिणी की बैठक संतोष कुमार वशिष्ट की अध्यक्षता में समिति कार्यालय नई आबादी में हुई। जिसमें समिति संस्थापक संतोष वशिष्ट ने प्रथम शिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में कार्यकारिणी के सभी सदस्यों तथा होशियारपुर वासियों को हार्दिक शुभ कामनायें दीं। संतोष वशिष्ट ने समिति कार्यवाहक कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव किया। सर्वसम्मति से उपरोक्त सदस्य समिति के पदाधिकारी चुने गये। सन्तोष वशिष्ट ने समिति के उद्देश्य व कार्यक्रम से अवगत् करवाया। समिति एक समाजिक कल्याण संस्था तथा एन.जी.ओ की तरह होशियारपुर में कार्य करेगी। समिति बेरोज़गार वर्ग को प्राईवेट सैक्टर में रोज़गार दिलाने या स्वःरोज़गार के साधन उपलब्ध करवायेगी। गरीब छात्रों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा आर्थिक दृष्टि से कमज़ोर दु:खी रोगियों को सहायता के साधन उपलब्ध करवाना, गरीब कन्याओं की शादी के लिए आर्थिक साधन उपलब्ध करवाना इत्यादि समाज कल्याण के कार्य करेगी। इस अवसर पर श्रीमति संतोष कुमारी वशिष्ट प्रधान, जतिन्द कुमार (लल्ली) उप-प्रधान, ब्रिज मोहन शर्मा (अत्तू) जनरल सचिव, अरविन्द्र शर्मा (हैप्पी) सचिव (फाईनैंस एंड अकाऊंटस), गोपाल चन्द्र सहदेवा संयुक्त सचिव, अरविंद कुमार शर्मा, संजीव कुमार सैनी, सोहन लाल, रमणदीप तथा शक्तिधर को कार्यकारिणी कमेटी का सलाहाकर नियुक्त किया गया।