बठिंडा,(हैप्पी जिंदल); भारतीय जनता पार्टी की ओर से 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा की ओर से लगातार जनसभाओं व बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बठिडा में प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा की ओर से शहर के एक होटल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में महानगर के उद्योगपति, डाक्टर, वकील, सीए, बिल्डर्स, कांट्रैक्टर, समाज शास्त्री व अन्य लोग उपस्थित हुए। अश्वनी शर्मा ने उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोगों व देश के हित में किए जा रहे कार्यों बारे जानकारी दी और पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाया। अश्वनी शर्मा की ओर से लोगों की मुश्किलों व मसलों के समाधान हेतु सुझावों की मांग की ताकि सरकार बनने की सूरत में इन समस्याओं का पहल के आधार पर समाधान किया जाए। उद्योगपतियों, वकीलों, व्यापारियों व शहर के गणमान्य लोगों ने नशे की रोकथाम, कानून व्यवस्था सुचारू करने, रोजगार के मौके बढ़ाने, सेहत व शिक्षा के क्षेत्र में सुझाव दिए। उन्होंने विदेश जा रही युवा पीढ़ी को रोकने के लिए भी विशेष प्रयास करने का सुझाव दिया। अश्वनी शर्मा ने बताया कि पार्टी इन विशेष मुद्दों को अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी व उक्त सभी समस्याओं व मसलों का समाधान करने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, दयाल दास सोढी, प्रांतीय सचिव सुखपाल सरां, प्रदेश प्रेस सचिव सुनील सिगला, जिलाध्यक्ष विनोद बिटा, श्याम लाल बांसल, मोहन लाल गर्ग, अशोक भारती, नरिद्र मित्तल, गुरिद्र कौर मांगट, विजय सिगला, नवीन सिगला, अशोक बालियांवाली, नीरज जौड़ा, राकेश जैन, पंकज बांसल, कमल बांसल आदि भाजपा नेता उपस्थित थे।