कहा, लोग चाहते हैं कैप्टन सरकार से शीघ्र अति शीघ्र छुटकारा
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स):
पंजाब की सत्ता में जबसे कांग्रेस काबिज हुई है। उस समय से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के राजनीतिक वातावरण को दूषित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी व प्रदेश की भोली-भाली जनता को धोखा देकर अपना उल्लू सीधा किया जा रहा है। यह शब्द भाजपा हल्का इंचार्ज मुकेरियां जंगी लाल महाजन ने पत्रकारों से विशेष बातचीत करते हुए कहे। इस समय. पर उनके साथ भाजपा जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू व विक्की अरोड़ा भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में पंजाब का कोई भी विकास नहीं हुआ है। जिससे राज्य के लोग बहुत ही परेशान है तथा इस सरकार से शीघ्र अति शीघ्र छुटकारा चाहते हैं। जिसके दृष्टिगत मौजूदा कैप्टन सरकार अब कुछ समय की ही मेहमान रह गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज दिखाई नहीं दे रही, बे-रोजगारी दिन-बा-दिन बढ़ रही है जोकि गंभीर चिंता का विषय है। महाजन ने कहा कि अमरेंद्र सिंह द्वारा किए जा रहे विकास के दावे भी खोखले सिद्ध हो रहे हैं। कैप्टन साहब अपने सत्ता के पहले 2 वर्ष अपने मंत्रियों से ही मिलने से कतराते रहे और अब सत्ता के आखिरी दिनों के दौरान दिल्ली में सोनिया दरबार में ही हाजिरी लगाने में व्यस्त है। जबकि पंजाब की जनता अब इनकी असलियत को पहचान चुकी है। अजय कौशल सेठू ने कहा कि सत्ता में आने से पहले अमरेंद्र सिंह ने पंजाब से भ्रष्टाचार और नशे को समाप्त करने का संकल्प लेते हुए जनता से वायदा किया। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद ईमानदार होते तो आरोप लगे नेताओं को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाते।

Previous articleधार ब्लॉक के किसानों हक में उतरे चेयरमैन पुनीत पिंटा
Next articleबागपत लायंस क्लब द्वारा लगाया गया रक्तदान शिविर