कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने देश में बहनों के लिए बहुत सारी योजनाओं की कि शुरुआत
मुकेरियां,(अनिल कुमार):
भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिन्हास की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की एक विशेष बैठक परमिंदर महाजन के निवास स्थान पर हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ.नरिंदर सिंह रैना, जिला प्रभारी विपिन महाजन विशेष रूप से उपस्थित हुए।

बैठक में बक्ताओ ने भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई। पंजाब के बेकार और नकारात्मक लोकतंत्र की हत्यारी कांग्रेस सरकार की पिछले चार वर्षों में की गई विफलताओं की आलोचना की। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह रैना ने कहा कि जिस तरह हम पंजाब में कांग्रेस शासन के पिछले 4 वर्षों में सरकार की गुंडागर्दी से लड़ते रहे हैं, आने वाले 2022 के विधान सभा के चुनावों में भी हम कांग्रेस की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ लड़ेंगे। इस बार भाजपा पंजाब में सरकार बनाएंगी। पंजाब में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंडित दीनदयाल का सपना पूरा करने के लिए कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश में हमारी बहनों के लिए बहुत सारी योजनाओं की शुरुआत की।

बेटी को बचाओ, बेटी को शिक्षित करो, आज देश में मोदी के आने से हमारी महिलाओं को बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि वह पंजाब की मौजूदा कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के बारे में बात करें तो कांग्रेस राज्य में हर पंजाबी आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। इस मौके पर जंगीलाल महाजन, संग्राम सिंह, मंडल अध्यक्ष बंटी साहनी, सतपाल शास्त्री, विपन कुमार, कैप्टन रविंदर सिंह, कुंदन लाल, सुभाष बिट्टू, नरेश ठाकुर, शामा देवी, अंजना कटोच, विकास मनकोटिया, अनिल वशिष्ठ, अशोक शर्मा, सतपाल कंधाला, सुरिंदर जाजा, संजीव भरतवाज, विनोद साबी, राजेश महाजन आदि भारी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous articleआईआईटी रोपड़ में नि:शुल्क आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व डाटा विज्ञान अपस्केलिंग कोर्स के लिए जिला रोजगार ब्यूरो में 9 अगस्त को लगेगा विशेष रजिस्ट्रेशन कैंप : अपनीत रियात
Next articleराजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड, अब होगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड