दातारपुर,(राजदार टाइम्स): आज भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार के तत्वावधान में आयोजित हुई।बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं का विगत विधानसभा चुनाव में बड़ी मेहनत और लगन से काम करने पर धन्यवाद करते हुए वरिष्ठ नेता पूर्व चेयरमैन मीडियम इंडस्ट्री बोर्ड रघुनाथ राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि दसूहा विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में आगामी छःअप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। रघुनाथ राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को 42 साल की हो गई है। 42 साल की उम्र में भाजपा किसी युवा की तरह कामयाबी की बुलंदियों पर विराजमान है।भाजपा आज की तारीख में देश की सबसे बड़ी और प्रभावशाली पार्टी है।भाजपा ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए शून्य से सफर से शुरू किया था। आजादी के बाद भारतीय जनसंघ से आगाज किया और जनता पार्टी बनते हुए 6 अप्रैल 1980 को भाजपा बुनियाद पड़ी।इस अवसर पर कैप्टन रविंद्र शर्मा कैप्टन, एसपी शर्मा, ओंकार सिंह, पुष्पिंदर सिंह, जनक राणा, अनीता कुमारी, राजिंदर सिंह एसडीओ, ललित शर्मा तथा अन्य उपस्थित थे