कहा, किया जाएगा तन-मन-धन से पूर्णत: सहयोग
दसूहा,(राजदार टाइम्स): स्थानीय हाइवे प्लाजा पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंदर सिंह रवि शिंगारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी की मौजूदा परिस्थितियों पर गहन मंथन किया गया। पार्टी में पिछले दिनों में घटित घटनाक्रम पर बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने अपने विचार रखे। अपने सम्बोधन में भाजपा ओ.बी.सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह पप्पू ने कहा कि जिस प्रकार के हालात इस समय दसूहा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए बने हुए है। उसमें भी दसूहा भाजपा एकजुट और संगठित है। उन्होंने पार्टी हाई कमान से भी प्रार्थना की कि उन कारणों को अवश्य ही संज्ञान में लिया जाए, जिसके चलते यह परिस्थितिया उतपन्न हुई है। रविंदर शिंगारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आने वाले विधान सभा के चुनावों में उस प्रत्याशी का तन-मन-धन से समर्थन करेंगे जोकि दसूहा विधानसभा से संबंधित होगा। इस समय पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुंदन लाल, पूर्व पार्षद राजीव दत्त रिम्पा शर्मा, मन्नु खुल्लर, पूर्व जिला महामंत्री अमन भनोट, युवा मोर्चा प्रदेश सचिव अंकित राणा, युवा मोर्चा जालंधर के प्रभारी ठाकुर विवेक सिंह रिंका, ओ.बी.सी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष घोना कश्यप, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल किशोर रल्हन, मनजीत सिंह चीमा, युवा कार्यकर्ता कणव रल्हन, अक्षय शर्मा के अलावा अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।