बने पंजाब के दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री
खटकड़ कलां(नवांशहर),(राजदार टाइम्स ब्यूरो):
भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। शहीद भगत सिंह के गांव खटकडक़लां में आयोजित समारोह में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मान को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। करवाए गए भव्य समारोह में पंजाब से लाखों की संख्या में लोग पहुंचे।

समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मुनीष सिसोदिया, राज्यसबा सांसद संजय सिंह के आलावा अन्य नेता भी मौजूद रहे। दोपहर बाद मान चंडीगढ़ में पंजाब सचिवालय पहुंचे और पदभार संभाला।

मान बोले, सबके लिए काम करेगी आप की सरकार
पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने भगत सिंह के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि इश्क करना सबका पैदायशी हक है क्यों न इस बार वतन की सरजमीं को महबूब बना लिया जाए। मान ने कहा कि हमारी सरकार सबकी सरकार है। जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया, हम उनके लिए भी काम करेंगे।

उन्होंने खटकडक़लां के साथ अपना अटूट रिश्ता बताते हुए लोगों से भगत सिंह की विचारधारा अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि हमें आज से ही काम शुरू करना है एक भी दिन हमें बरबाद नहीं करना है। हमें पंजाब के विकास के लिए काम करना है। उन्होंने लोगों से कहा कि भगत सिंह की लड़ाई को हम आगे बढ़ाएंगे।

Previous articleरूपलाल पुरी मंदिर में किया गया 33वा वार्षिक लंगर का आयोजन
Next articleपंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद नवजोत सिद्धू ने दिया पंजाब कांग्रेस अदअयक्ष पद से इस्तीफा