बठिंडा,(हैप्पी जिंदल): रामां मंडी स्थानीय ब्रह्माकुमारी आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर हस्तशिल्प कलाकार रामपाल बहनीवाल की ओर से साबुन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बनाई गई मूर्ति पर उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी को याद किया। आश्रम की संचालिका बहन मधु दीदी ने महात्मा गांधी के जीवन के बारे में जानकारी दी कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सच्चाई और अहिसा के रास्ते पर चलते हुए आजादी की लड़ाई लड़ी उनके इस हथियार से अंग्रेज भी डरते थे। उन्होंने कहा कि आज हमें महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है ताकि देश उन्नति कर सके। इस दौरान ब्रह्मकुमारी बहन शीतल दीदी, एडवोकेट विक्रांत गोयल, मंगत राम, रामपाल बहनीवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Previous articleडेंगू से त्रस्त पंजाब, सत्ता की लड़ाई में सरकार : सुरेश गुप्ता
Next articleचार डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए प्लेटलेट्स व किया खूनदान