पश्चिमी बंगाल के कूच बिहार में भाजपा कार्यकर्ता की निर्मम हत्या को बताया सरकार की नाकामी
होशियारपुर,19 नवम्बर(राजदार टाइम्स): प्रदेश भाजपा के स्पोट्र्स सैल के संयोजक डॉ.रमन घई ने बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताआें की पिछले समय से हो रही निर्मम हत्याआें पर कड़ा संज्ञान लेते हुए केन्द्र से ममता सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति राज लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पश्चिमी बंगाल में आज कानून और व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई तथा जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है। मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का गुंडाराज भाजपा कार्यकर्ताआें को दबाने की कोशिश कर रहा है। इसका उदाहरण टी.एम.सी कार्यकर्ताआें द्वारा लगातार भाजपा कार्यकर्ताआें पर हमले और उनकी हत्याएं करना है। डॉ.घई ने कहा कि आज पश्चिमी बंगाल में ममता के राज में भाजपा सहित किसी भी विरोधी पार्टी का कार्यकर्ता अपने आप को सुरक्षित नहीं महसूस कर रहा तथा आए दिन टी.एम.सी के नेता गुंडागर्दी का नंगा नाच कर भाजपा व अन्य पार्टियों के दमन कर उनकी आवाज दबाने में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनावों में जनता ने ममता बैनेर्जी को सत्ता से हटाने व भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। जिससे ममता बैनर्जी सहित टी.एम.सी के कार्यकर्ता परेशान है। डॉ.घई ने ग्रहमंत्री व राष्ट्रपति से मांग की कि पश्चिमी बंगाल में भाजपा सहित अन्य पार्टियों के जानमाल रक्षा करने में नाकाम रही ममता की टी.एम.सी की सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्टरपति राज लगाया जाए ताकि बंगाल में लोगों के कतलेआम को रोका जा सके। इस अवसर पर डॉ.पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, अश्विनी आेहरी, एडवोकेट नवजिंदर बेदी, दलजीत सिंह, डॉ.राज कुमार सैनी, डॉ.वशिष्ट कुमार, हरजीत ङ्क्षसह, जसवीर सिंह, रमनीश, गगनदीप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous articleपुलिस अस्पताल को मिली आधुनिक सहूलियतों वाली एंबुलेंस
Next articleशिअद नेता राष्ट्रीय राजनीतिक सलाहकार अजय थापर भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत पार्टी में-