दसूहा,26 दिसंबर(राजदार टाइम्स): विधायक अरुण कुमार मिक्की डोगरा ने गांव उस्मान शहीद मे क्रिसमस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रभू यीशू मसीह का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक मिक्की डोगरा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि प्रभू ईसा मसीह ईसाई धर्म के संस्थापक थे। उन्होंने धर्म के शाश्वत सिद्धान्तों का प्रचार किया। उन्होंने ईष्र्या, शत्रुता तथा वैमनस्य में संलिप्त संसार को प्रेम, सौहाद्र्र, अहिंसा और सहिष्णुता का संदेश दिया। उन्हें ईश्वर पुत्र भी कहा जाता है। उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे और आने वाला वर्ष समस्त संसार के लिए शुभ पैगाम लेकर आए। इस समय पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन नरेन्द्र शर्मा टप्पू, ब्लाक अध्यक्ष परमिन्द्र बिट्टू, सरपंच ठाकुर विनोद सिंह बिस्सो चक्क, के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित थे।