इनको मिल सकती है जगह, दोपहर 12.30 बजे होगी पहली बैठक
चण्ड़ीगढ़,(राजदार टाइम्स):
पंजाब का मंत्रिमंडल का विस्तार समारोह शनिवार (कल 19 मार्च) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में होगा। मिली जानकारी के अनुसार मौजूदा विधायक जोकि दूसरी बार फिर से विधायक चुने गए हैं। उनके मान मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही कैबिनेट की पहली बैठक भी कल दोपहर 12.30 बजे होगी। पार्टी के कुछ नेताओं का कहना है कि मान उन विधायकों पर भरोसा करेंगे जोकि मुश्किल समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। पंजाब की नई सरकार के मंत्रिमंडल के संभावित चेहरे भगवंत मान अपने मन माफिक चुन सकेंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के शीर्ष नेतृत्व ने ऐसे संकेत दिए हैं। दिल्ली से कहा गया है कि मंत्रिमंडल चुनना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। मुख्यमंत्री के इस काम में पार्टी कोई दखल नहीं देगी। इधर, मान भी उन विधायकों पर भरोसा जताएंगे, जिन्होंने पार्टी के मुश्किल समय में उनका साथ दिया। पंजाब में नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले आम आदमी पार्टी के आला नेताओं द्वारा अपने मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान को पार्टी के लिए खुली छूट देने की खबरों के बीच कैबिनेट के संभावित गठन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाईकमान ने मान को अपने कैबिनेट सहयोगियों के बारे में फैसला करने की पूरी छूट दे दी है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मंत्रिमंडल में यह हो सकते हैं संभावित चेहरे, कल करेंगे शपथ ग्रहण।

पंजाब को देनी है ईमानदार सरकार, हमें बनाना है रंगला पंजाब : भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब की आप सरकार में होने वाले सभी मंत्रियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने हम सबको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। हमें दिन-रात मेहनत कर लोगों की सेवा करनी है, पंजाब को एक ईमानदार सरकार देनी है। हमें रंगला पंजाब बनाना है।

Previous articleसोनिया गांधी से मुलाकात करने 10 जनपथ पहुंचे गुलाम नबी आजाद
Next articleਪੰਚਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਗਰਾਂਟਾਂ ਦੇ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਗੱਫੇ ਮਿਲਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਗੰਦੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਿਕਾਸੀ ਹੱਲ ਨਾ ਹੋ ਸਕੇ