कहा, कांग्रेस पार्टी डरी हुई है, पंजाब में भाजपा की लोकप्रियता बढऩे से
मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): भाजपा पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दोआबा जोन के इंचार्ज सुमित शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सुमित शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा की लोकप्रियता बढऩे से कांग्रेस पार्टी डरी हुई है। जिसके चलते एक साजिश के तहत किसानों की आड़ में कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाने का घिनौना षड्यंत्र रचा था तथा रैली में जाने वाली बसों को जबरन रोका गया। कांग्रेस यह बात अच्छी तरह जानती है कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी द्धारा दी जाने वाली 42.750 करोड़ की सौगात से पंजाब के लोगो का भला होगा और भाजपा के पक्ष में लहर बहुत मजबूत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जबसे पंजाब के मुख्यमंत्री बने है, केवल घोषणाएं ही की हैं, जोकि धरातल में कंही नजर नहीं आती और न ही लागु की गई है। अब तो पंजाब में आचार सहिंता भी लग गई है। पंजाब की जनता बहुत समझदार है, वह अब कांग्रेस के झूठे वादों में आने वाले नहीं। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि कांग्रेस ने हमेशा पंजाब को अस्थिर करने की साजिशें की हैं और समय-समय पर पंजाब का नुक्सान करने वाले फ़ैसले कांग्रेस की तरफ से लिए गए। उन्होंने कहा कि इस बार पंजाब में भाजपा गठजोड़ की सरकार बनाना तय है। जिसके लिए लोगों ने मन बना लिया है। इस समय पर जिला मुकेरियां के चुनाव इंचार्ज एवं पूर्व विधायक मनोहर धीमान, हल्का इंचार्ज जंगी लाल महाजन, जिला महामंत्री अजय कौशल सेठू, मंडल प्रभारी अजय ठाकुर, विस्तारक अनिल कौशल, सुभाष सिंह पुरीका, होशियार सिंह इंटिट्या, हरीश महाजन आदि भी उपस्थित थे।