चंडीगढ़ में भाजपा कार्यलाय किया गया नेताओं द्वारा मंथन
चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स):
आने वाले दिनों में पंजाब के संगरूर लोक सभा व राज्य की चार निगमों के चुनाव भाजपा अकेले अपने दम पर लड़ेगी। आज यहां भाजपा कार्यलाय में भाजपा नेताओं की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया तथा आने वाले चुनावों को ले कर भाजपा ने मंथन किया। पंजाब भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि वह अकेले चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। बाकी केंद्रीय लीडरशिप जो निर्णय करेगी, वह मंजूर होगा। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, सहप्रभारी नरिंदर रैना, विधायक जंगी लाल महाजन भी उपस्थित रहे।
पंजाब में भाजपा अब पूर्व मुख्य मंत्री व पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ेगी। संगरूर लोकसभा सीट पर उप चुनाव और 4 निगमों के चुनाव भाजपा अकेले दम पर लड़ेगी।
इन 4 निगमों में होंगे चुनाव
पंजाब में जालंधर, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला नगर निगम के चुनाव इसी साल होने हैं। शहरों में भाजपा का अच्छा आधार है। इसी वजह से वह अकेले चुनाव लडऩे के मूड में है। अभी तक वह अकाली दल से गठबंधन कर चुनाव लड़ती रही है।

Previous articleअलका लांबा पहुंची पेश होने रोपड़ थाने में
Next articleअब पंजाब की सरकारी बसें जाएंगी दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर