मंडल तलवाड़ा में पार्टी संग़ठन की मजबूती संबंधी मन्हास ने कार्यकर्ताओं से की बैठक
तलवाड़ा,(राजदार टाइम्स):
मंडल अध्यक्ष विनोद मिठू की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें भाजपा के जिला इंचार्ज जलंधर संजीव मन्हास विशेष रूप में शामिल हुए। मन्हास ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती संबंधी विचार विमर्श किया उन्होंने नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को बूथ लेवल पर करने की योजना बनाई। मन्हास ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल के देहांत पर गहरा शोक प्रकट किया गया और यह पंजाब को नहीं पूरे देश को कभी न पूरा होने वाला नुकसान हुआ हैं। प्रकाश सिंह बादल पहले ऐसे नेता थे। जिन्होंने 5 बार मुख्यमंत्री की कमांड संभाली और पंजाब में रेकॉर्डतोड़ विकास भी करवाया। उन में सबसे बड़ी खास बात यह थी कि उनके पास किसी भी राजनितिक पार्टी का आदमी काम करवाने चला जाता था। वह हर आदमी की बात ध्यान से सुन कर उनका काम करते थे और बहुत ही सरल सुवाभ, मीठी बोली और बहुत ही प्यार से हर आदमी को मिलते थे। अब तक एक यह भी रिकॉर्ड हैं कि आज तक अकाली-भाजपा गठबंधन ने पंजाब की सबसे लम्बा समय गठबंधन निभाया गया हैं। उस समय पंजाब में रिकॉर्डतोड़ विकास के काम करवाए गए और उन्होंने सगत दर्शन करके पंचायतों को बहुत बड़ी ग्रांटे विकास के लिए दी थी। उनकी सबसे बड़ी खास बात यह थी कि उनको 95 वर्ष की आयु में भी पंजाब के विकास की चिंता रहती थी। ऐसा नेता पंजाब को कभी नहीं मिल सकता और न ही इन की कमी पूरी हो सकती। भाजपा नेताओं ने परमपिता परमात्मा और वेहिगुरु से यह अरदास की कि इस बिछड़ी हुई आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और पिछे परिवार को परमात्मा इनको सदमा सहने की शक्ति दें। इस मौके मंडल अध्यक्ष विनोद मिठू, अशोक सभ्रवाल पूर्व अध्यक्ष, डॉ.होशियार सिंह उपाध्यक्ष ऐसी मोर्चा, मास्टर महिंदर सिंह, रमन गोल्डी, नरिंदर शर्मा बीरू, लखविंदर सिंह, कुलजीत सिंह जिला सचिव, रघुवीर सिंह, बचित्तर सिंह, गुरबचन सिंह, बलदेव सिंह, तरसेम सिंह, विपन वर्मा, मदन लाल व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous articleश्री रघुनाथ मन्दिर में धूमधाम से मनाया गया जानकी जन्मोत्सव
Next articleदयावंती मैमोरियल आदर्श पब्लिक सीनियर सैकेडऱी स्कूल चनौर की कक्षा आठवीं का परिणाम रहा शानदार