अंबिका सोनी ने ठुकराया ऑफर, नवजोत सिद्धू ने भी ठोका दावा
सुनील जाखड़ भी दौड़ में शामिल, कांग्रेस विधायक दल की बैठक टली

चण्ड़ीगढ़,(राजदार टाइम्स): निवर्तमान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के त्याग पत्र के बाद पंजाब का नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर कांग्रेस का मंथन जारी है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक नए चेहरे के तौर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद अंबिका सोनी का नाम सबसे आगे चल रहा था। हालांकि अब खबर यह भी आ रही है कि उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया है।

सूत्रों के मुताबिक नवजोत सिद्धू ने भी उन्हें उन्हें बनाने का दावा ठोक दिया है। जिस वजह से पेंच ज्यादा फंस गया है। उनके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी दौड़ में बने हुए हैं। इसके बाद सिद्धू और जाखड़ के हक में विधायकों की लामबंदी शुरु होने लगी है। कुछ नेता जाखड़ के घर पहुंचे हैं तो कुछ विधायकों की सिद्धू के करीबी सुखजिंदर रंधावा के घर बैठक शुरु हो गई है। यदि जाखड़ के नाम पर मुहर लगी तो 55 साल बाद पंजाब को पहला हिंदू मुख्यमंत्री मिलेगा। इसी बीच बड़ी खबर यह है कि पंजाब कांग्रेस विधायक दल की 11 बजे होने वाली बैठक को टाल दिया गया है। अब कांग्रेस हाईकमान सीधे ही इसकी घोषणा करेगा।
इसी बीच चंडीगढ़ के एक होटल में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत, केंद्रीय ऑब्जर्वर अजय माकन और हरीश चौधरी के साथ कांग्रेस नेताओं की मुलाकातों का सिलसिला चल रहा है। कुल मिलाकर अभी तक पंजाब कांग्रेस के विधायकों में सर्वसम्मति बनती नजर नहीं आ रही है।
विधायक दल ने नए नेता को चुनने का अधिकार सोनिया गांधी को : विधायक परगट सिंह
पंजाब कांग्रेस के संगठन महासचिव और सिद्धू के करीबी विधायक परगट सिंह ने कहा कि विधायक दल ने नए नेता को चुनने का अधिकार सोनिया गांधी को दे दिया है। अब फैसला वहीं से होगा।
दो डिप्टी मुख्यमंत्री के फार्मूले पर भी कांग्रेस का मंथन
सिख व हिंदू चेहरे के चक्कर में फंसी कांग्रेस के भीतर अब एक ष्टरू और दो डिप्टी सीएम फार्मूले पर विचार हो रहा है। अगर किसी हिंदू चेहरे को ष्टरू बनाया जाता है तो फिर एक जट सिख और एक दलित डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। अगर सिख चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो फिर एक हिंदू और एक दलित नेता को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इस फार्मूले के जरिए कांग्रेस विरोधियों व खासकर अकाली दल के एक हिंदू और एक दलित को डिप्टी सीएम बनाने के चुनावी वादे का भी तोड़ निकाल सकती है। हालांकि अंतिम मुहर विधायक दल की बैठक में ही लगेगी।
हिंदू-सिख का सियासी गणित साधने में जुटी कांग्रेस
सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के बाद पंजाब में कांग्रेस का हिंदू-सिख गणित गड़बड़ा गया था। मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर दोनों जट सिख चेहरे हो गए। जिसे देखते हुए अब मंथन चल रहा है कि वही संतुलन फिर कायम किया जाए। कांग्रेस हाईकमान इसीलिए पंजाब में हिंदू मुख्यमंत्री बनाना चाहता है, लेकिन विधायक इस पर राजी नहीं हैं।

Previous articleनरेन्द्र मोदी जैसा यशस्वी प्रधानमंत्री सालों बाद मिला देश को यह भारत का सौभाग्य : रविन्दर रवि/कणव रल्हन
Next articleपाकिस्तान स्थित महत्तवपूर्ण ऐतिहासिक गुरूद्वारे की हो सहीे देखभाल : अविनाश राय खन्ना