शुक्रवार को रहेगा सुबह से शाम तक सभी सेवाएं बंद
जालंधर,(राजदार टाइम्स):
शुक्रवार 26 मार्च को किसानों द्वारा किए जा रहे कृषि कानूनों को रद्द करने तथा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बंद को कामयाब बनाने के लिए दूध-सब्जी की सप्लाई भी बंद करने की घोषणा की है। यह घोषणा भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के महासचिव कुलविंदर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। उन्होंने घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के आह्वान पर किसानों को अन्य संगठनों का समर्थन मिलने के उपरांत की। उन्होंने बताया कि बंद के दौरान केवल एंबुलेंस व स्वास्थ्य सेवाएं व सेना की इमरजेंसी सेवाओं को छूट मिलेगी। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के महासचिव कुलविंदर सिंह मसियाना ने दी। उन्होंने कहा कि लोग सुविधा के लिए एक दिन पहले ही दूध व अन्य जरूरी वस्तुएं खरीद लें। 26 मार्च को सुबह 6 से लेकर शाम 6 बजे तक सेवाएं बंद रहेगी। बंद दौरान रेलवे, सडक़ परिवहन, बाजार तथा अन्य सेवाएं ठप की जाएगी। उन्होंने शहर व देहात के लोगों को बंद में सहयोग करने की अपील की है।

Previous articleपरमराज उमरानंगल सहित 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, है हाई प्रोफाइल ड्रग केस
Next articleपंजाब में दिखा किसानों द्वारा किए बंद का असर