कहा, सीएम मान ने ऐतिहासिक किले में पहुंच कर कंडी क्षेत्र का बढ़ाया मान, किया ट्रस्ट की मांगों को स्वीकार
दसूहा,(राजदार टाइम्स)
: महान जरनैल महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा के ऐतिहासिक किला सिंहपुर बरनाला में महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा के 300 वी जयंती के भव्य राज्यस्तरीय आयोजन को अभूतपूर्व सफल बनाने हेतु सभी सहयोगियों का धन्यवाद करने के लिए रामगढिय़ा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह पलाहा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा मेमोरियल एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष स.संतोख सिंह भारज, आल इंडिया रामगढिय़ा सिख ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष स.हरदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए। पलाहा ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस 300 साला जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों, महाराजा जस्सा सिंह एजुकेशन ट्रस्ट के सभी सदस्यों, रामगढिय़ा वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों, विश्वकर्मा रामगढिय़ा मन्दिर कमेटी मुकेरियां, रामगढिय़ा वेलफेयर सोसायटी व निकटवर्ती क्षेत्र और विभिन्न गांवों से आए सरपंच साहिबान, पंचायत सदस्य व हजारों की संख्या में पहुंचे रामगढिय़ा समाज के लोगों को श्रेय जाता है। वह सभी का सम्मानपूर्व धन्यवाद करते है। सीएम पंजाब स्वयं इस विशाल आयोजन के मुख्यातिथि थे व उन्होंने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के लिए महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा ट्रस्ट के पदाधिकारियों के निवेदन पर इस ऐतिहासिक किले में पहुंच कर कंडी क्षेत्र का मान बढ़ाया और ट्रस्ट की मांगों को स्वीकार किया। इसके लिए वह लोग सीएम पंजाब स भगवंत सिंह मान, राज्य संयुक्त सचिव आम आदमी पार्टी सतवंत सिंह सियान, कैबिनेट मंत्री ब्रम्म शंकर जिंपा व उपस्थित विधायको, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस प्रशासन से लेकर सफाई कर्मचारी वर्ग व मीडिया का भी अभिवादन करते है। पलाहा ने अपने संबोधन में कहा कि रामगढिय़ा समाज ने सदैव राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। रामगढिय़ा समाज इन्फ्रास्ट्रक्चर, आर्किटेक्चर, कंस्ट्रक्शन वर्क, इंजीनियरिंग वर्क में अपनी अद्भुत योग्यता से व उद्योगपति, किसान व जवान के रूप में निरंतर देश की सेवा कर रहा है व अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। इस अवसर पर धर्मपाल सालगोत्रा, काबुल सिंह, हरबंस सिंह टांडा, मंजीत सिंह हाजीपुर, मुख्तयार सिंह, गुरमीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरभजन सिंह, गुरबक्श सिंह, रमन तंगरालियां, लखबीर सिंह, बलबीर सिंह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Previous articleभारत विकास परिषद् सदस्यों ने पौधा लगाकर मनाया विवेक जैन का जन्मदिवस
Next articleਸਕੱਤਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਵਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਮਾਹਿਲਪੁਰ ‘ਚ ਲਗਾਇਆ ਕਾਨੂੰਨੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੈਮੀਨਾਰ