दसूहा,(राजदार टाइम्स): पंजाब की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में चल रही सरकार राज्य के लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। कैप्टन सरकार ने लोगों के लिए विभिन्न लाभ वाली योजनाएं चलाई हैं तांकि जनता को लाभ मिल सके। यह शब्द विधायक अरुण कुमार मिक्की डोगरा ने मार्केट कमेटी के कार्यालय में कहे। उन्होंने उपस्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवम् पदाधिकारियों को एकजुट होकर आपसी वैचारिक मतभेदों को दूर करके जनकल्याण के सांझे लक्ष्य के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी रिश्तों को कायम रखने के लिए अपने व्यक्तिगत स्वार्थ एवम् अहम को त्यागना पड़ता है क्योंकि रिश्ते किताब की तरह होते हैं। लिखने में सालों लगते हैं, लेकिन जलने में सिर्फ एक सैकंड इसलिए अगर कभी वैचारिक मतभेद के चलते आपके आपसी रिश्तों को बांध कर रखने वाली डोर में गांठ पड़ जाए तो। उसे आपसी विचार-विमर्श से खोलने का प्रयास करना चाहिए नांकि इस गांठ पर कैंची चला कर उसे हमेशा के लिए खत्म कर देना चाहिए। विधायक डोगरा ने अपने वक्तव्य के अंत में कहा कि जिस दिन हम समझ लेंगे की सामने वाला इंसान गलत नही है। बस उसकी सोच हमसे अलग है, उस दिन हमारे जीवन के कई दु:ख समाप्त हो जाएंगे। इस समय पर चेयरमैन मार्केट कमेटी नरिंद्र कुमार, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर कुमार, पार्षद सुच्चा सिंह, पार्षद यौवन बस्सी, पार्षद राकेश बस्सी, बाऊ राम, पार्षद चंद्र शेखर, गोपाल सिंह पाल, सरपंच विनोद सिंह आदि भी उपस्थित हुए।

Previous article40 हज़ार लीटर कैमिकल स्पिरिट सहित 6 तस्कर काबू : एसएसपी नवजोत माहल
Next articleहिंदू धर्म की महान संस्कृति के बारे में अपने बच्चों को बताएं : जय कुमार