संजीव मिन्हास व रघुनाथ सिंह ने किया सम्मानित
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
भाजपा किसान मोर्चा की एक विशेष बैठक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में सर्वस्मति से स.जगप्रीत सिंह साही को किसान मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव मिन्हास ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही काम करने वाले, निष्ठावान, कर्मठ व ईमानदार पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि मेहनती लोगों को जिम्मेदारी देकर पार्टी में उनका सम्मान किया जा रहा है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष स.जगप्रीत साही ने पार्टी हाई कमांन का धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी उन्हें जो जुम्मवारी दी है है, उसे वह पूरी इमानदारी व मेहनत से निभाएंगे तथा आने वाले विधान सभा चुनावों में भाजपा व केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों को घर-घर पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तथा दसूहा विधान सभा से भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह द्वारा नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष स.जगप्रीत साही को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रुपिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार भंगाला, महामंत्री ईश्वर दत्त, महासचिव लवकेश बत्रा, अवतार सिंह, महिंदर लाल आदि के अलावा अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।