होशियारपुर,4 दिसंबर(राजदार टाइम्स ब्यूरो): गुरू रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय खडकां में विश्वविद्यालय के सम्मानीय कुलपति महोदय द्वारा आयुष चिकित्सा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए वैद्य राकेश शर्मा डीन कॉलेजस ने बताया कि गुरू रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय में चिकित्सा का समय प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा एवं विश्वविद्यालय के आसपास के गाँवों के लिए इस आयुष चिकित्सा केन्द्र में प्रचलित व्याधियों एवं जीर्णव्याघियों की चिकित्सा नि:शुल्क की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयुष चिकित्सा केन्द्र के उद्घाटन में उपस्थित माननीय कुलपति महोदय द्वारा कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने हेतु आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी सुझावों का उल्लेख किया गया। मंत्रलाय द्वारा जारी आयुष क्वाथ में तुलसी, शुठी, दालचीना, कालीमिर्च का सूक्ष्म चूर्ण होता है। इसको गर्म पानी में उबालकर पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढऩे से रोगों की उत्पति नहीं होती। उन्होंने कहा कि इस क्वाथ को बनाने एवं पीने की विधि की अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए गुरू रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय में उपस्थित चिकित्सकों द्वारा प्राप्त की जा सकती है। इस चिकित्सा केन्द्र में अपनी विषयों के माहिरों द्वारा अपनी सेवाएं दी जायेंगी। इस समय पर डॉ.संजीव गोयल रजिस्टरार, डॉ.ईश शर्मा परीक्षा नियंत्रक, डॉ.गगन सिंह धाकड सहायक प्रोफैसर, डॉ.कृतिका शर्मा के अलावा विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी बी उपस्थित थे।
Attachments area

Previous articleबुज़ुर्ग औरत के साथ लूट की घटना 6 घंटों में हल, आरोपी गिरफ्तार
Next articleਸੈਣੀ ਸੀਮਿੰਟ ਸਟੋਰ ਲਵੀਨ ਅਤੇ ਸਰਬਜੀਤ ਵੱਲੋਂ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਮਾਸਕ ਸੈਨੀਟਾਈਜ਼ਰ ਅਤੇ 5 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਨਕਦ ਰਾਸ਼ੀ ਭੇਟ