कहा, जवानों की शहादत को देश हमेशा रखेगा याद
दसूहा,(राजदार टाइम्स):
भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पंजाब के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जम्मू कश्मीर में एल.ओ.सी के नजदीक माईन ब्लास्ट में शहीद हुए दो जवानों मनजीत सिंह साबी तथा ऋषि कुमार की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त करते हुए उनके परिवारों के साथ संवेदना प्रकट की है। गांव खेड़ा कोटली में रहने वाले शहीद मनजीत सिंह साबी के निवास स्थान पर जाकर खन्ना ने शहीद के परिवार के साथ दु:ख व्यक्त किया। खन्ना ने कहा कि जम्मू कश्मीर माईन ब्लास्ट में वीरगति को प्राप्त हुए दोनो शहीदों मनजीत सिंह तथा ऋषि कुमार की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। देश के जवानों पर देशवासियों व समाज को गर्व होता है। देश सीमाओं पर पहरा देने वाले वीरों के सदका ही हम देशवासी चैन की नींद सोते हैं। खन्ना ने शहीद मनजीत सिंह के परिवार को हौंसला देते हुए कहा कि वे स्वयं तथा पूरी भाजपा उनके साथ खड़ी है। खन्ना ने शहीद के परिवार को आश्वासन दिलाया कि वे केन्द्र सरकार से बात कर उनको हर संभव मदद दिलवाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर खन्ना के साथ जवाहर खुराना, रिंपा शर्मा, दर्शन कुमार, रवि शिंगारी तथा मनजीत सिंह भी उपस्थित थे।