कहा, भाजपा समर्थक दुकानदारों का किया जाएगा सामाजिक बहिष्कार
भाजपा पंजाब का माहौल खऱाब कर रही

मुकेरियां,(राजदार टाइम्स): आज स्थानीय विश्राम गृह में संयुक्त किसान संघर्ष समिति टोल प्लाजा हरसा मानसर के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं ने बैठक की और 19 जनवरी की भारतीय जनता पार्टी की रैली के विरोध की घोषणा की। बैठक उपरांत बातचीत करते हुए किसान नेता नरिंदर सिंह गोली, अर्जन सिंह कजला, जगदेव भट्टियां, सुरजीत सिंह बिल्ला आदि ने रोष व्यक्त किया कि पिछले 55 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर संघर्ष कर रहे किसानों के प्रति केंद्र सरकार का रवैया नकारात्मक है और संघर्ष में लगभग सौ किसानों के बलिदान के बावजूद केंद्र सरकार के कान पर जूँ तक नहीं सरक रही। नेताओं ने कहा कि लगातार नौ दौर की वार्ता के बे नतीजा रहने बावजूद किसानों के हौंसले बुलंद हैं। जबकि केंद्र सरकार षड्यंत्रकारी रणनीति और विभिन्न विशेषणों का सहारा लेकर किसान संघर्ष को ख़त्म करने की चालें चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता किसान संघर्ष के खिलाफ भ्रामक और भडक़ाऊ बयान देकर राज्य का माहौल खराब कर रहे हैं। नेताओं ने कहा कि दिल्ली मोर्चा में संयुक्त संगठनों के फैसले के अनुसार भाजपा के सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों का बहिष्कार करने का फैसला किया है और 19 तारीख को सभी किसान और मजदूर संगठन भाजपा की मुकेरियां रैली का जोरदार विरोध करेंगे। इस समय किसान नेताओं ने भाजपा समर्थक दुकानदारों के सामाजिक बहिष्कार किए जाने का भी ऐलान किया। इस समय अवतार सिंह बॉबी, ईशर सिंह मंझपुर, कृपाल सिंह गेरा, बिल्ला सरपंच नंगल, निर्मल सिंह बाजवा, गुरवतन सिंह मुल्तानी, हरदित सिंह एसडीओ, बलदेव सिंह सेखवां, बलजीत सिंह छन्नी नंद सिंह, उंकार सिंह पूराणा भंगाला, नानक सिंह, बलकार सिंह मल्ली, कश्मीर सिंह बरनाला, समिंदर सिंह, सतपाल सिंह बीकेयू, हरभजन मोहला, बिट्टू महिमूदपुर, दविंदर सिंह बसरा, भूपिंदर सिंह घुम्मन, अवतार सिंह मांगट, प्रितपाल सिंह, मेहताब सिंह हुंदल, रणजीत सिंह बाजवा, जसवंत सिंह मांगट, अमरिंदर सिंह घुम्मन आदि ने बैठक में शिरक्त की।

Previous articleअपनी राजनीतिक जमीन खिसकती देख अकाली दल में पाई जा रही है घबराहट : अजय कौशल सेठू/जमगी महाजन
Next articleनगर परिषद चुनावों में करेगी भाजपा विजय प्राप्त : संजीव मिन्हास