कांग्रेस वर्कर्स और पुलिस में भिड़ंत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष से साथ धक्कामुक्की
रूपनगर,(राजदार टाइम्स): पंजाब कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेता अलका लांबा रोपड़ थाने में पेश होने पहुंची। इस समय पर भारी संख्या में भीड़ जुटाई गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडि़ंग के नेतृत्व में वीपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा व अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी उनके साथ उपस्थित हुए। हालांकि पंजाब पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल नहीं किया। कांग्रेसी नेता अलका लांबा को कहा गया कि केस की फाइल हाईकोर्ट गई हुई है। 2 मई को हाईकोर्ट से फाइल वापस आएगी तो जांच में शामिल कर सकते हैं। अलका लांबा ने कहा कि उन्हें 2 घंटे तक एसएसपी ऑफिस में बिठाया, फिर थाने में जाकर हाजिरी लगाने को कहा। वहां गए तो पुलिस वालों ने कहा कि फाइल नहीं है, इसलिए कहीं साइन भी नहीं कराए गए।
इससे पहले रोपड़ में कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में पुलिस थाने के बाहर जमकर रोष प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने मिनी सचिवालय के गेट पर चढक़र पंजाब की भगवंत मान सरकार के खिलाफ जम्कर नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडि़ंग ने कहा कि इस तरह एक बेटी या बहू को बेवजह थाने बुलाकर परेशान किया जा रहा है। हम अंतिम समय तक लड़ेंगे। राजा वडि़ंग ने कहा कि पंजाब में अकाली दल और कांग्रेस की सरकारें रही, लेकिन कभी किसी महिला पर इस तरह केस दर्ज नहीं किया। भगवंत मान के नेतृत्व वाली ्र्रक्क सरकार ने अलका लांबा को निशाना बनाया। जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
डरने वाली नहीं हूं, बोली-अलका लांबा
कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि बदलाव की बात करने वाली पार्टी बदले पर उतर आई है। उन्हें 26 अप्रैल का वक्त दिया गया तो वह 25 को ही पंजाब आ गई। इसके बाद उन्हें कहा गया कि 27 अप्रैल को आना। वह आज रोपड़ थाने आई तो उनके बयान नहीं लिखे गए। उन्होंने कहा कि एक राज्यसभा मेंबर पंजाब पुलिस को आदेश दे रहा है। आम आदमी पार्टी दिल्ली की बेटी को पंजाब खींच लाई, लेकिन मैं डरने वाली नहीं हूं। कानून का सम्मान करती हूं, मेरी लड़ाई जारी रहेगी।