आतंकवाद के खिलाफ राजनीतिक पार्टियों को एकजुट होने की जरूरत : संजीव तलवाड़
आज 12वीं बरसी पर दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

कपूरथला,26 नवंबर(राजेश तलवाड़, राजदार टाइम्स): लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकियों ने वर्ष 2008 में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को बम धमाकों और गोलीबारी से दहला दिया था। उक्त हमले ने भारत सहित सारी दुनिया को हैरान कर दिया था। लगभग साठ घंटे तक मुंबई बंधक बन चुकी थी। इस आतंकी हमले को आज 12 साल हो गए हैं, मगर यह भारत के इतिहास का वो काला दिन है, जिसे कोई भूल नहीं सकता। हमले में 166 से ज्यादा लोग मारे गए थे और तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई हमले को याद करके आज भी लोगों को दिल दहल उठता है। शहर के अमृतसर रोड स्थित मन्दिर धर्मसभा में लक स्टोन वेलफेयर फाउंडेशन के नेतृत्व में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, शिव सेना हिन्द युथ विंग, अकाली दल बादल द्वारा लक स्टोन वेलफेयर फाउंडेशन के अधक्ष्य दिव्यांशु भोला की अधक्ष्यता में भारत माता के लिए अपने प्राणो कि आहूति देने वाले जाबाज शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धाजंली दी। फाउंडेशन के चेयरमैन संजीव तलवाड़ एवं प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगत राम भोला ने देश में बढ़ती आतंकवादी घटनाओं पर बताया कि जब तक सभी पॉलिटिकल पार्टियां एक होकर आतंकवाद के खिलाफ नहीं खड़ी होंगी। उस समय तक आतंकवाद खत्म नहीं होगा। जब पंजाब के लिए सभी एक साथ खड़े हो सकते हैं तो देश के लिए सभी नेता एक साथ क्यों नहीं खड़े हो सकते। सभी एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़े तो देश का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि पाकिस्तान एक झूठा देश है जो पीठ में चाकू मारने का काम करता है। पाकिस्तान थक चुका है और अब घबराया हुआ है। वर्तमान समय में भारत पाकिस्तान की एक गोली का जवाब 10 गालियों से देता है। राजनीतिक दलों को अपने स्वार्थों से ऊपर उठ कर एकजुट हो आतंकवाद को खत्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकवादी किसी धर्म अथवा क्षेत्र का नहीं होता, बल्कि मानवता का दुश्मन होता है। इस समय पर विश्व हिन्दू परिषद के विभाग अध्यक्ष नरेश पंडित, शिव सेना हिन्द युथ विंग के राष्टीय उपाध्यक्ष दीपक छाबड़ा, अकाली दल बादल के हल्का इंचार्ज एडवोकेट परमजीत सिंह पम्मा, अजय बबला, अभि राजपूत, परमिंदर सिंह हैप्पी, बजरंग दल के प्रभारी बावा पंडित, जिला अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा, नगर अध्यक्ष चंदन शर्मा, गौशाला कमेटी के उपाध्यक्ष नारायण दास, जिला अध्यक्ष रणवीर पूरी, जिला रोड सेफ्टी कमेटी के सदस्य एडवोकेट चंदन पूरी, साहिल तलवाड़, अभय भसीन, अक्षत भसीन, लवप्रीत, प्रतिष् शर्मा, निर्मल सिंह, हनी आदि भी उपस्थित थे।