भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री राणा सोढ़ी
पूर्व मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर के नजदीकी होने की वजह से छीना गया था मंत्री पद
दिल्ली/चंडीगढ़,(राजदार टाइम्स):
पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस को भाजपा ने बड़ा झटका दिया है। पूर्व मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राणा गुरमीत सोढ़ी ने कांगरेस को छोड़ आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने उनका स्वागत किया। गौर हो कि राणा सोढ़ी गत लम्में समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। राणा पूर्व मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सरकार में खेल मंत्री थे। हालांकि कैप्टन की कुर्सी से हटाने के बाद उनसे मंत्री पद छीन लिया गया। इसके बाद वह खामोश हो कर घर बैठ गए। उन्होंने पार्टी की गतिविधियों से दूरी बना ली थी।

Previous articleड्रग्स केस में अकाली नेता पूर्व मंत्री मजीठिया पर केस
Next articleकानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त, डबल इंजिन सरकार ही एकमात्र विकल्प : जंगी लाल महाजन