टोक्यो में होने वाली पैरा ओलम्पिक गेम्ज में दिव्यांगों की भूमिका पर
होशियारपुर,5 दिसम्बर(राजदार टाइम्स): भाजपा हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पैरा ओलंम्पिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चीफ पैटर्न अविनाश राय खन्ना ने केन्द्रीय खेल मंत्री किरण रिजीजू के साथ वैबिनार के जरिए दिव्यांगों द्वारा भारत का नाम रोशन करने के लिए पैरा ओलंम्पिक गेम्ज में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान संबंधी चर्चा की। जिसमें एसोसिएशन के महासचिव गुरशरन सिंह शामिल हुए तथा अध्यक्ष दीपा मलिक अर्जुन अवार्डी ने वैबिनार को होस्ट किया। खन्ना ने इस वैबिनार के जरिए दिव्यांगों के देश का नाम रोशन करने जज्बे की व्याख्या करते हुए कहा कि वर्ष 2021 में टोक्यो में होने वाली पैरा ओलंम्पिक गेम्ज की तैय्यारियां हो चुकी हैं। जिसमें दिव्यांग खिलाड़ी सामान्य खिलाडिय़ों के बराबर प्रदर्शन करते हुए ज्यादा से ज्यादा मैडल भारत की झोली में डालेंगे। खन्ना ने खेल मंत्री से मांग की कि भारत में दिव्यांग खिलाड़ीयों को सामान्य खिलाड़ीयों के बराबर सम्मान मिलना चाहिए क्योंकि शारीरिक तौर पर परिपूर्ण न होते हुए भी दिव्यांग खिलाड़ी भारत का नाम रोशन करने में सामान्य खिलाड़ीयों के बराबर खेल प्रदर्शन करते हैं। पैरा ओलम्पिक चैम्पियन शताब्दी अवस्थी, दविंदर झांझरिया तथा पारु ल परमार ने भी इस वैबिनार में शामिल होकर अपना अनुभव सांझा किया। खन्ना ने खेल मंत्री को बताया कि केन्द्र सरकार के योग मार्गदर्शन में पैरा ओलंम्पिक गेम्ज में दिव्यांग भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करेंगे तथा इन गेम्ज में भारत का ग्राफ और ऊपर जाएगा। खेल मंत्री ने खन्ना को आश्वासन दिलाया कि खेल मंत्रालय की तरफ से दिव्यांगों बिना किसी भेदभाव के दूसरे खिलाड़ीयों की तरह ही सम्मान दिया जाएगा।

Previous articleअब दोपहर दो बजे होगी किसानों और केंद्र के बीच पांचवें दौर की वार्ता
Next articleविज्ञान भवन के लिए सिंघुु बॉर्डर से रवाना हुए किसान