आ रही हैं दिलचस्प प्रतिक्रियाएं
दिल्ली,(राजदार टाइम्स):
भारत के खेल इतिहास में सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व जिसे हॉकी के जादूगर के नाम से जाना जाता है। मेजर ध्यानचंद ने भारत को दुनिया में अलग पहचान दिलाई और अब भारत सरकार ने उनको सबसे बड़ा सम्मान देते हुए उनके नाम पर खेल के सबसे बड़ा अवार्ड का नाम रखने की घोषणा की है। खेल रत्न अवार्ड खेल की दुनिया में शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इसका नाम राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड है। जिसे अब बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देशवासियों को दी। उनके ट्विटर हैंडल से पोस्ट में लिखा गया कि मेजर ध्यानचंद भारत के महान खिलाडिय़ों में से हैं और उनके नाम पर खेल के सबसे बड़े अवार्ड का नाम रखा जाना ही उचित होगा। ट्विटर संदेश में लिखा गया, मेजर ध्यानचंद भारत के खिलाडिय़ों में अग्रणीय हैं जिन्होंने भारत को गौरवान्वित किया और सम्मान दिलाया। यह बिल्कुल सही होगा अगर देश के खेल के सबसे बड़े अवार्ड का नाम उनके नाम पर रखा जाए। पीएम के ट्विटर हैंडल पर इस बड़े संदेश को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों में ही जारी किया गया है। मेजर ध्यानचंद ने भारतीय हॉकी को पूरी दुनिया में मशहूर किया।

Previous articleभाजपा पंजाब में 117 विधानसभा क्षेत्रों में अपने दम पर लड़ेगी चुनाव : डॉ.नरिंदर सिंह रैना
Next articleਹਾਕੀ ਓਲੰਪੀਅਨ ਰੁਪਿੰਦਰ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਨਮਾਨਿਤ