महाराष्ट्र में लॉकडाउन की चेतावनी, कोरोना की दूसरी लहर का कहर
शिमला/दिल्ली,(राजदार टाइम्स):
कोरोना की दूसरी लहर का कहर देश में जारी है। भारत में कोरोना महामारी फैलने के बाद से सकिरय आंकड़ों में तेजी देखी जा रही है। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है और मामले एक बार फिर तेजी से बढऩे लगे हैं। हिमाचल प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय व तकनीकी संस्थान 4 अप्रैल तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया। जिसे तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि लोग घरों में ही अपने परिवार के साथ होली मनाएं। 3 अप्रैल को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है और 4 अप्रैल को रविवार। सरकारी विभागों में 3 दिन की छुट्टियों का पैकेज बना है। याद रहे कि हिमाचल सरकार ने 23 मार्च से ही मेलों के आयोजनों पर रोक लग गई है। उधर कोरोना महामारी से पिछले 24 घंटों के दौरान 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किसी की भी मृत्यु का समाचार नहीं है। इन राज्यों में राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप, दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, मणिपुर, झारखंड, त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, पुडुचेरी और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। देश के दो राज्य महाराष्ट्र और गुजरात पहली लहर के चरम के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं। वहीं, पंजाब पिछली लहर के पीक के आंकड़ों को पार करने के करीब पहुंच चुका है। मुंबई में आज कोरोना के 5,504 नए मरीज मिले। महामारी शुरू होने के बाद से यह आंकड़ा एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पंजाब सहित महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ तथा गुजरात में तेजी के संक्रमण बढ़ रहा है। 80 फीसद नए मामले सिर्फ छह राज्यों पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और गुजरात से ही हैं।

Previous articleपंजाब में दिखा किसानों द्वारा किए बंद का असर
Next articleकोरोना के कारण होशियारपुर जिले में पहली बार 14 की मृत्यु