होशियारपुर,(राजदार टाइम्स): भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद डॉ.अविनाश राय खन्ना ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का संगठन रेत के महल की तरह ढह गया है। हिमाचल चुनाव को लेकर बडी-बडी बाते करने वाली पार्टी जब अपना संगठन ही नहीं खडा कर सकी है तो वह चुनाव कैसे लडेगी। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी वायदा खिलाफी करने वाले लोगों का समूह है। आज दिल्ली के बाद पंजाब के लोग भी चन्द दिनों में ही इनसे त्रस्त हो गए हैं। अब आप पार्टी के नेता जनता से किए गए वायदों के पिटारे को पूरा करने के लिए इंतजार करने को कह रहे हैं। यह इनकी राजनीति व नीयत को बताता है। असल में इनका काम लोगों को झांसा देकर सत्ता में आने और सत्ता में आने के बाद जनता को भूल जाने का है। उन्होंने कहा कि सही मायने में केवल भाजपा ही लोगों की सेवा कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज भाजपा सरकार प्रदेश के लोगों के जीवन में बडा बदलाव लेकर आई है। बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुचा है। हिमाचल आज विकास के मामले में पहाडी राज्यों को दिशा दिखा रहा है। पिछले पांच साल में जिस प्रकार की पारदर्शी और जनता के लिए समर्पित सरकार सूबे में रही है, वैसी सरकार आज तक विपक्ष नहीं दे सका है।

Previous articleडोगरा पैरामेडिकल ने मनाई बाबा सहिब भीमराव अम्बेदकर की जयंती
Next articleपंजाब रोडवेज रिटायर्ड इम्पलाईज वैल्फेयर ऐसोसिएशन की हुई बैठक