किन्नौर में पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने से 30 यात्री लापता
बस पर गिरा पहाड़ का मलवा
किन्नौर,(राजदार टाइम्स):
पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा गिरकर राष्ट्रीय मार्ग पर गिर गया। जिससे कई वाहनों के चपेट में आने की आशंका जताई गई है, जिनमें रोड़वेज की बस, एक बार और ट्रक शामिल है। एक शव बरामद हुआ है, जबकि समाचार लिखे जाने तक बस में सवार लगभग 30 यात्री लापता बताए जा रहे हैं। राहत तथा बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एनडीआरएफ को अलर्ट पर रखा गया है। आशंका जताई जा रही है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हादसे की जानकारी ली है और राहत तथा बचाव कार्य के लिए निर्देश दिए हैं। जो बस घटनाग्रस्त हुए है वह हिमाचल रोड़वेज की है जोकि किन्नौर से आ रही थी। अभी यह बता नहीं चल पाया है कि बस में कितने लोग सवार थे। बस जहां से चली है, वहां से यात्रियों की लिस्ट ली गई है।

पहाड़ दरकते हैं बारिश के बाद
स्थानीय लोगों अनपसार भारी बारिश के बाद पहाड़ दरकना कोई नई बात नहीं है, लेकिन यहां पहाड़ का बड़ा हिस्सा राष्ट्रीय मार्ग पर गिरा है। यह हिमाचल में इस सीजन का सबसे बड़ा हादसा बताया जा रहा है। राहत तथा बचाव कार्य में बाधा आ रही है, क्योंकि पहाड़ी से अभी भी बड़ी-बड़ी चट्टानें नीचे आ रही हैं।
मुख्यमंत्री की निगरानी में रेस्क्यु ऑपरेशन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की निगरानी में रेस्क्यु ऑपरेशन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के कहा कि उन्होंने पुलिस और स्थानीय प्रशासन को बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया है। एनडीआरएफ को भी अलर्ट पर रखा गया है। हमें सूचना मिली है कि एक बस और एक कार को टक्कर लग सकती थी। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Previous articleभाजपा के योद्धा थे वैद योधा मल्ल : अविनाश राय खन्ना
Next articleਡੇਅਰੀ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਮੁਹੱਲਾ ਹਰੀ ਨਗਰ ’ਚ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਮੁਫ਼ਤ ਦੁੱਧ ਪਰਖ ਕੈਂਪ