शिमला.

हिमाचल में शुक्रवार को अब तक कुल तीन मामले सामने आए हैं। इसमें दो चंबा जिले में और एक मामला मंडी से सामने आया है। इन तीनों मामलों को मिलाकर प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1017 पहुंच गया है। इनमें 357 मरीज एक्टिव हैं, 11 माइग्रेट हो गए हैं, 8 की मौत हो गई है और 641 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

चंबा में संक्रमित पाए गए दोनों व्‍यक्ति दिल्ली व नोएडा से आए हैं। इनमें नोएडा से लौटा सलूणी का 47 वर्षीय व्यक्ति  होम और दिल्ली से लौट धरभूणी मसरूंद का 50 वर्षीय व्यक्ति पेड क्वारैंटाइन में था। दोनों को उपचार के लिए कोविड 19 अस्पताल बालू ले जाया जा रहा है। मंडी के गुमा क्षेत्र में 26 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 26 जून को वह दिल्ली से लौटी थी।

Previous articleग्रामीणों की सजगता के आगे नहीं ठहर पाया टिड्डी दल, पीपे-थाली और पटाखे बजाकर भगाया
Next articleश्री मणिमहेश ट्रस्ट का बाइलॉज बनकर तैयार