बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों का समर्थन किया गया
चंम्बा,(राजदार टाइम्स):
किसान मोर्चा मंडल चुराह की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा मंडल चुराह के अध्यक्ष जन्म सिंह ठाकुर ने की। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा मंडल के अध्यक्ष ताराचंद व जिला प्रभारी किसान मोर्चा संदीप ठाकुर भी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा ने चुराह के 117 पोलिंग बूथों के हर बूथ पर 15 किसान पैहरी नियुक्त किए व भारत सरकार द्वारा किसानों के हितैषी बिल बारे 6 हजार से ज्यादा हस्ताक्षर बिल के समर्थन बारे जिला प्रभारी संदीप ठाकुर के पास दिए व उनसे अग्रह भी किया कि भारत सरकार द्वारा किसानों के हितो में जो भी बिल पारित किया है चुराह के किसान उस बिल का समर्थन करते हैं। उनके हस्ताक्षर जल्द से जल्द भारत सरकार के पास पहुंचे। इसके बाद किसान मोर्चा मंडल चुराह ने हाल में ही जो कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा सत्र के पहले दिन जो अभद्र व्यवहार माननीय राज्यपाल से किया था, के खिलाफ आक्रोश रैली में भी भाग लिया। जिसका ज्ञापन एसडीएम चुराह को सौंपा गया और हिमाचल सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द माननीय राज्यपाल का रास्ता रोकने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय ठाकुर, महामंत्री राम लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष रामचंद्र, उपाध्यक्ष भीखा राम, सचिव दलीप सिंह, सचिव चैन सिंह, कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Previous articleद ग्रेट खली ने लखनऊ में की अखिलेश यादव से मुलाकात
Next articleमोदी सरकार की बेहतर कार्यप्रणाली तथा सेहत विभाग की मेहनत से देश होगा कोरोना मुक्त : खन्ना