मॉल पर लगाई गई पाबंदियों में भी दी ढील
चण्डीगढ़,(राजदार टाइम्स):
हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन को महामारी अलर्ट/सुरक्षित हरियाणा करार दिया है। राज्य में कोविड़ की रोकथाम के लिए लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए 7 जून तक बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दी। उन्होंन रविवार को यह घोषणा की कि जिसमें दुकानें खोलने के समय व मॉल पर लगाई गई मॉल पैबंदियों में ढील देने की जानकारी भी दी गई। कहा कि भले ही राज्य में कोविड-19 की स्थिति में सुधार हुआ, हो लेकिन यह निर्णय लिया गया है कि महामारी अलर्ट/सुरक्षित हरियाणा लॉकडाउन को कुछ और रियातों के साथ 7 जून सुबह 5 बजे तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों को पूर्व में सम-विषय आधार पर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी, वह सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुल सकेंगे। मॉल को कुछ खास शर्तों के साथ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और स्कूल 15 जून तक बंद रहेंगे। राज्य में दैनिक कोरोना कफ्र्यू का समय रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक पहले की तरह ही रहेगा

Previous articleपंजाब सरकार ने प्रदेश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करवाए बेमिसाल विकास कार्य : सुंदर शाम अरोड़ा
Next articleआप विधायक प्रो.बलजिदर कौर ने किया सिविल अस्पताल का दौरा