पुलिस ने किया मौके पर गिरफ्तार
फरीदाबाद,(राजदार टाइम्स):
जिले में एक महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौके पर से ही कथित आरोपी को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कथित आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी जननायक जनता पार्टी (जजपा) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। जिसे अदालत में पेश किया गया और उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला अधिकारी उप मुख्यमंत्री के साथ ड्यूटी पर तैनात थीं। कहा जा रहा है कि ब्राह्मण बाहुल्य गांव नरियाला में होली मिलन कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री सेक्टर-15 में जजपा कार्यकर्ता के घर चाय नाश्ते के लिए पहुंचे। इसी दौरान गांव तिगांव निवासी साहिल अढ़ाना ने महिला अधिकारी के पास से निकलते हुए उन्हें गलत तरीके से टच किया। महिला अधिकारी ने तुरंत उसको पकड़ लिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की मगर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। महिला अधिकारी ने युवक की हरकत के बारे में पुलिस कर्मियों को बताया तो उन्होंने युवक को हिरासत में ले लिया।

Previous articleलुधियाना में भाजपा की सिक्योरिटी में तैनात हैड कांस्टेबल की गोली लगने से मृत्यु
Next articleसंस्कृत के लिए कंप्यूटर संसाधन एवं अनुप्रयोग विषय को लेकर 15 दिवसीय कार्यशाला आयोजित