पंचकुला,(राजदार टाइम्स): महिला काव्य मंच (रजि.) की पंचकुला इकाई जोकि नरेश नाज द्वारा स्थापित की गई है ने माँ विषय पर काव्यगोष्ठी का आयोजन किया। महिला काव्य मंच मोहाली इकाई की सचिव श्रीमती उपासना रामपाल की अध्यक्षता में एवं राशि श्रीवास्तव अध्यक्ष ट्राइसिटी के सानिध्य में ये मासिक काव्य गोष्ठी सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व माँ शारदे को पुष्प अर्पण कर श्रीमती आभा मुकेश साहनी द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। पंचकूला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गर्ग ने काव्य गोष्ठी का संचालन कुशलता पूर्वक किया। सभी कलमकारों ने शब्दरूपी पुष्प माँ शारदे के चरणों में आर्पित किये।

इस मौके पर राशि श्रीवास्तव, उपासना राम पाल, सुनीता गर्ग, सुदेश नूर, संगीता राय, आभा मुकेश साहनी, मंजू बिसला, अचला डिंगले, सरोज चोपड़ा, मोहिनी सचदेवा, रेणु अब्बी, उषा गर्ग, सोनिमा सत्या, सीता श्याम, संगीता कुंद्रा, मोहिनी मदान, मोनिका कटारिया और गरिमा गर्ग ने अपनी कविताओं से माहौल को रंगारंग और सुरमई कर दिया। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्ष उपासना रामपाल ने कार्यक्रम की समीक्षा की और सभी प्रतिभागियों के काव्य पाठ की प्रशंसा की। पंचकुला इकाई की अध्यक्ष सुनीता गर्ग ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Previous articleमदर्स डे पर तिरंगे में लिपटा हुआ घर पहुंचा प्रगट
Next articleसंत निरंकारी मिशन मानवता की सेवा के लिए रहता है हमेशा प्रयत्नशील