पानीपत. माॅनसूनी हवाओं का फिर से कमजोर होना शुरू हो गया है। पूर्वी हवाओं के चलने से बुधवार को अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 4 डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बादल छाने के अासार बन रहे हैं। इससे तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। 4 से 6 जुलाई तक बारिश की संभावना है। बुधवार को तेज धूप निकलने और 3 किलोमीटर की रफ्तार से पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान बढ़ गया। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया।

मैदानी इलाकों में हवाएं

कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन लाल खींचड़ ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम पूर्वी उत्तरप्रदेश और  मध्य पाकिस्तान में बनने से मॉनसूनी हवाओं का फिर से मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार तक मॉनसूनी हवाओं कुछ कमजोर रह सकती हैं। इस बीच आंशिक बादल छाने और हवाओं के चलने की संभावना है। 3 जुलाई की देर रात से मॉनसूनी हवाएं फिर से सक्रिय होने के आसार हैं। इस कारण 4 से 6 जुलाई तक अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।

Previous articleशहर के दो हिस्सों में बंटे नगर निगम दफ्तर को एग्रो माॅल में एक ही छत के नीचे शिफ्ट होने की जागी उम्मीद
Next articleहरियाणा मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन के जरिए होगी दवा, चिकित्सकीय उपकरणों की खरीदारी