चण्डीगढ़,(राजदार टाइम्स): मेरे प्रेरणाश्रोत महामहिम राज्यपाल हरियाणा सत्य देव नारायण आर्य ने राजगीर से राजभवन लेखक गुरप्रीत सिहँ, कुरूक्षेत्र की पुस्तक का विमोचन अपने शुभ करकमलों से हरियाणा राजभवन चण्डीगढ़ में किया। उन्होंने इसके लिए महामहिम सत्य देव नारायण आर्य का तहे दिल से आभार किया। राजगीर से राजभवन पुस्तक के लेखक गुरप्रीत सिहँ पिपली कुरूक्षेत्र ने कहा कि सत्य देव नारायण आर्य महामहिम हरियाणा से उनका अपने जीवन में कई बार मिलना हुआ। महामहिम का मिलन सार व प्रेरणादायक स्वभाव ही महामहिम की जीवन गाथा लिखने में उनका पथप्रदर्शक बना। महामहिम सत्य देव नारायण आर्य बिहार राज्य के राजगीर विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठ बार विधायक चुने गये हैं। जिसका मुख्य कारण उनका जनता के दु:ख-सुख में शामिल होना ओर राजनीति को समाज सेवा मान कर अपने क्षेत्र के विकास को ही प्राथमिकता दिलाना ही रहा। राजगीर से राजभवन पुस्तक राजगीर के राजदुलारे महामहिम राज्यपाल सत्य देव नारायण आर्य के जीवन गाथा है। आज पुस्तक राजगीर से राजभवन का विमोचन महामहिम सत्य देव नारायण आर्य राज्यपाल हरियाणा के हाथों से होना अपने आप में उनके लिए उनके जीवन का बहुत बडी खुशी का दिन है।
Previous articleपरशुराम खेड़ा मन्दिर के लिए भेंट की 21 हजार रुपये की धनराशि
Next articleसंत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में बाबा गुरबचन सिंह मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामैंट का शुभांरम्भ