सिंघावली अहीर स्थित वृद्ध आश्रम में फलों और मिठाइयों का किया वितरण
माता-पिता का कभी भी साथ ना छोड़े : मनुपाल बंसल
बागपत,(विवेक जैन): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल सिंघावली अहीर स्थित वृद्ध आश्रम में पहुंचे और उन्होंने यहां पर बुजुर्गों को फल व मिठाइयों का वितरण किया। मनुपाल बंसल ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है। अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन सही मायने में दूसरे के लिए जीना ही जीवन हैं। बचपन जवानी और बुढ़ापा मनुष्य के जीवन के हिस्से हैं। बुढ़ापे में मनुष्य की सेवा करना सबसे बड़ा कर्म धर्म है। जिस व्यक्ति को अपने माता-पिता व अन्य वृद्ध लोगों की बुढ़ापे में सेवा करने का अवसर मिलता है, उन्हें इस अवसर को खोना नहीं चाहिए। यह सेवा करने का अवसर अनेक तीर्थों से भी बढकर है। कहा कि आज वृद्ध आश्रम में उन्हें माता-पिता तुल्य बड़े बुजुर्गों की सेवा करने का सौभाग्य मिला, ऐसा करने पर मन बहुत ही प्रफुल्लित हुआ। उनका समस्त देश के नौजवानों से आग्रह है कि जैसे भी आपके मां-बाप हैं, कभी भी उनका साथ ना छोड़े।