जनपद में मनाई गई स्वामी विवेकानन्द की जयंती
जीवन भर लोगों को किया ज्ञान बांटने का कार्य

बागपत,(विवेक जैन, राजदार टाइम्स): जनपद में महान हिन्दू संत स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उनके चित्र पर फूल-मालाएं पहनाकर उन्हें नमन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के बागपत ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जैसी शख्सियत सदियों में एक बार ही जन्म लेती है। वह एक ऐसे महापुरुष थे, जिन्होंने अपने ज्ञान से पश्चिमी देशो को सनातन धर्म, अध्यात्म, वेदांत, भारतीय संस्कृति से परिचित कराया और विश्वभर में भारत का नाम रोशन करने का कार्य किया। वह धार्मिक व आध्यात्मिक व्यक्ति तो थे ही साथ ही साथ वह देश-विदेश में अपने संस्कृत ज्ञान केे लिये भी लोकप्रिय थे। संत, महात्माओं, गुरूजनों, सन्यासियों के सम्पर्क में रहना उनको बचपन से ही पसन्द था। भारत के दक्षिण में स्थापित काली माता के प्रसिद्ध मंदिर दक्षिणेश्वर काली के पुजारी श्री रामकृष्ण जी ने उनको आध्यात्म की शिक्षा दी और विवेकानन्द जी के आध्यात्मिक गुरू बने। विवेकानन्द जी जब तक रहे, उन्होंने अपने गुरू का पूरा मान-सम्मान किया। उनके राष्ट्रवादी विचारों ने हर किसी को प्रभावित किया। महात्मा गॉंधी, सुभाष चन्द्र बोस, बाल गंगाधर तिलक जैसे अनेको नेता उनके विचारों से बहुत प्रभावित थे। स्वामी विवेकानन्द अपने जीवन में तमाम संकटों के बावजूद भी कभी सत्य के मार्ग से विचलित नही हुये और जीवन भर लोगों को ज्ञान बॉटने का कार्य किया।

Previous articleड्रैगन डोर से घायल बाज का हो रहा इलाज
Next articleब्लड डोनर्स वेलफेयर सोसायटी ने लगाया हाईवे प्लाजा पर 90वां राज्य स्तरीय रक्तदान शिविर